Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सीआईए पुलिस मुठभेड़ में 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी पुलिस की गोली

सीआईए पुलिस मुठभेड़ में 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार। सीआईए पलवल टीम ने गाड़ी लूटने के केस में शामिल चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
file
Advertisement

सीआईए पुलिस मुठभेड़ में 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार। सीआईए पलवल टीम ने गाड़ी लूटने के केस में शामिल चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध देशी कट्टा, दो कारतूस और चार चले हुए कारतूस बरामद किए हैं।

लूट के आरोपियों के साथ सीआईए पुलिस मुठभेड़

डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि थंतरी गांव निवासी मूलचंद अपने भतीजे के साथ शादी का सामान लेकर वैगनआर गाड़ी से बागपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान चार हथियारबंद युवकों ने उनपर फायरिंग कर हथियार के बल पर गाड़ी लूट ली थी। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही सीआईए इंचार्ज रविंद्र कुमार ने एक टीम गठित की और अमरपुर चौकी क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।

Advertisement

बीती देर रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि चारों लुटेरे कटेसरा गांव के जंगलों में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर तुरंत पुलिस की दो टीमें बनाईं और केजीपी एक्सप्रेस-वे के नीचे बनी पुलिया के पास घेराबंदी की। जब पुलिस टीम आरोपियों के पास पहुंची और उन्हें सरेंडर करने को कहा, तो बदमाशों ने पुलिस पर सीधा फायर कर दिया। एक गोली सीआईए इंचार्ज के कान के पास से गुजरी।

Advertisement

पुलिस ने चेतावनी के तौर पर हवाई फायर कर फिर उन्हें सरेंडर की चेतावनी दी, लेकिन आरोपियों ने उन पर दोबारा जानलेवा फायर किया। इसके बाद सीआईए इंचार्ज और एएसआई वीरपाल ने आत्मरक्षा में और अपनी टीम की सुरक्षा के लिए आरोपियों के पैरों की तरफ फायर किए। पुलिस की गोली दो आरोपियों के दाहिने पैरों में लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। उनके दो साथियों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें भी धर दबोचा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिसार में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर पवन उर्फ मूसा घायल, गिरफ्तार

Advertisement
×