ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने पर 4 दोस्त गिरफ्तार
यात्री को ऑटो में बैठाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के 4 आरोपी दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पवन वर्मा, इरफान, अमन खान तथा विकास उर्फ सैंडी निवासी तिगांव के रूप में हुई है। आरोपियों...
Advertisement
यात्री को ऑटो में बैठाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के 4 आरोपी दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पवन वर्मा, इरफान, अमन खान तथा विकास उर्फ सैंडी निवासी तिगांव के रूप में हुई है। आरोपियों को 25 मई को गिरफ्तार कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। अमन से एक चाकू व एक देशी कट्टा, इरफान से एक देशी कट्टा तथा शिकायतकर्ता का बैग व मोबाइल फोन, विकास से लूट के 1000 रुपये नगद तथा अमन से वारदात में प्रयोग किया गया ऑटो बरामद किया गया। चारों आरोपी दोस्त हैं और तिगांव के रहने वाले हैं। गांव दौलताबाद निवासी अवतार सिंह टैक्सी चलाता है। 23 मई की सुबह 3.30 बजे वह दिल्ली जाने के लिए ओल्ड चौक पहुंचा था। वहां उसने ऑटो पकड़ा और जाने लगा। रास्ते में ही ऑटो चालकों ने उससे लूटपाट और मारपीट की।
Advertisement
Advertisement
×
