Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने खोला मोर्चा, टेंडर के नाम पर घोटाले का आरोप

स्थानीय सेक्टर-23 की मुख्य सडक पर प्रस्तावित ग्रीन बेल्ट का मुद्दा अब गरमाता जा रहा है। पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने इस मामले में प्रशासन और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने समाधान शिविर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ईश्वर मान
Advertisement

स्थानीय सेक्टर-23 की मुख्य सडक पर प्रस्तावित ग्रीन बेल्ट का मुद्दा अब गरमाता जा रहा है। पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने इस मामले में प्रशासन और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने समाधान शिविर में कार्य रुकने की शिकायत की है, बल्कि इसमें बड़े भ्रष्टाचार और सरकारी संपत्ति की चोरी का आरोप भी लगाया है।

ईश्वर सिंह मान ने कहा कि हूडा सेक्टर-23 की यह मुख्य सड़क बेहद महत्वपूर्ण है। यह सड़क शहीद भगत सिंह चौक से लठिया वाला जोहड़ होते हुए महम रोड को जोड़ती है। दूसरी तरफ, यह भगत सिंह चौक से मेला ग्राउंड, बीपीएस स्टेडियम और एचएसईबी होते हुए सेठ धाजू राम चौक (हांसी रोड) तक जाती है। यह मार्ग एयर-स्ट्रिप और मिनी सचिवालय को भी सीधा जोड़ता है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण और वीआईपी रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट को कूड़ेदान में तब्दील कर दिया गया है। यह शासन, प्रशासन और नगर परिषद की घोर लापरवाही और बेरुखी का नतीजा है। पूर्व जिला पार्षद ने पत्र में बताया कि लगभग एक वर्ष पहले 60 बार 250 फुट की इस ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण का टेंडर हो चुका है। उनका आरोप है कि ठेकेदार ने ग्रीन बेल्ट के काम के लिए आई ग्रांट में भारी घपला किया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×