Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने पुलिस पर पार्किंग स्थल पर कब्जे का आरोप लगाया

पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने पुलिस प्रशासन पर शहर में बने एक सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे शहर की पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ईश्वर मान के अनुसार,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पार्किंग स्थल पर जमा कचरा दिखाते पूर्व पार्षद ईश्वर मान।-हप्र
Advertisement
पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने पुलिस प्रशासन पर शहर में बने एक सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे शहर की पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ईश्वर मान के अनुसार, नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक के पास वर्ष 2005 में आम जनता की सुविधा के लिए कार पार्किंग बनाई गई थी। उनका आरोप है कि वर्ष 2018 में भिवानी पुलिस ने इस स्थान पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद से यह जगह कूड़ा-करकट का ढेर बन गई है।

उन्होंने बताया कि पार्किंग स्थल पर उगी झाड़ियों और जमा कचरे में जहरीले जीव-जंतु पनप रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल है। इसके अलावा कचरे में आग लगने की घटनाओं से प्रदूषण की समस्या भी बनी रहती है।

Advertisement

ईश्वर मान ने मांग की है कि जब तक वहां पुलिस चौकी या थाने की इमारत के निर्माण के लिए सरकारी अनुदान स्वीकृत नहीं होता, तब तक स्थल की सफाई कर उसे दोबारा पार्किंग के रूप में शुरू किया जाए। उनका कहना है कि इससे हंसी गेट से घंटाघर आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में कई बार समाधान शिविर में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता के हितों की अनदेखी जारी रही तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

Advertisement
×