पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत कई नेताओं ने दिलीप सिंह पंवार को दी श्रद्धांजलि
सोनीपत के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार के पिता डॉ. दिलीप सिंह पंवार के निधन के बाद उनके सेक्टर-15 स्थित निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत...
सोनीपत के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार के पिता डॉ. दिलीप सिंह पंवार के निधन के बाद उनके सेक्टर-15 स्थित निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
बृहस्पतिवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने डॉ. दिलीप सिंह पंवार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार एवं उनके परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक बीबी बतरा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक चंद्रप्रकाश, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया सहित अनेक राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने पंवार के निवास पर पहुंचकर डॉ. दिलीप सिंह पंवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पड़पौत्र यादविंद्र सिंह ने भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पंवार परिवार की ओर से आज यानि 2 अक्तूबर 2026 को दोपहर 2 से 3 बजे तक गीतांजलि गार्डन, नजदीक अग्रसेन चौक, मुरथल, सोनीपत में श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।

