Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर ने लड़ी गरीबों, किसानों के हितों की लड़ाई : सतीश फागना

युवा सैन समाज ने मनायी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते विधायक सतीश फागना। साथ हैं पार्षद भगवान सिंह, महेश लोहिया व युवा सैन समाज के पदाधिकारी। - हप्र
Advertisement

युवा सैन समाज फरीदाबाद द्वारा आज भारत रत्न एवं जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती का आयोजन एनआईटी स्थित सोनिया चौक, संजय इन्कलेव में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी क्षेत्र के विधायक सतीश फागना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड 10 के पार्षद भगवान सिंह, वार्ड 8 की पार्षद प्रतिनिधि महेश लोहिया, कुलदीप सैन प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा सैन समाज कोर कमेटी और एडवोकेट रविन्द्र सिद्ध, प्रधान युवा सैन समाज फरीदाबाद मौजूद रहे।

समारोह की अध्यक्षता विनोद सैन ने की और अतिथियों का मनोज बालियान ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विधायक सतीश फागना ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर सच्चे जननायक थे, जिन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और दबे-कुचले वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने सादगीपूर्ण जीवन जिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की शुरुआत उनके गांव से की थी।

Advertisement

विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल अपने चहेतों को भारत रत्न से नवाज़ा, जबकि मोदी सरकार ने सच्चे जनमसीहों को यह सम्मान दिया। समारोह में राजीव बालियान, सोनू सैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसादी भंडारे के साथ हुआ। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया, जिसमें विधायक सतीश फागना, पार्षद भगवान सिंह, महेश लोहिया और युवा सैन समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।

Advertisement

Advertisement
×