Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पूर्व वायु सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रेवाड़ी के गांव बास बटौड़ी में एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के एक पुराने कमरे में मिला। वह घर में अकेले रहते थे, जबकि उनका पुत्र अपने परिवार के साथ बावल में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
रेवाड़ी के गांव बास बटौड़ी में एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के एक पुराने कमरे में मिला। वह घर में अकेले रहते थे, जबकि उनका पुत्र अपने परिवार के साथ बावल में निवास करता है।

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय महाराम वायुसेना से सेवानिवृत थे। बुधवार को एक रिश्तेदार उनसे मिलने गांव पहुंचा। कमरे का दरवाजा खोलने पर महाराम मृत अवस्था में पाए गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत खोल थाना पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल भेजा। खोल थाना प्रभारी गजराज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि महाराम एलर्जी की बीमारी से पीड़ित थे।

Advertisement

Advertisement
×