पहली बार बजट में जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि : धर्मबीर सिंह
भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्तमान बजट में पहली बार आर्गेनिक खेती तथा जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की व्यवस्था की है, ताकि...
भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्तमान बजट में पहली बार आर्गेनिक खेती तथा जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की व्यवस्था की है, ताकि लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रह सकें। इसके लिए आर्गेनिक उत्पादों की लैबोरेट्री में चैकिंग होगी तथा प्रदेश में जैविक तथा आर्गेनिक उत्पादों की मंडियों का निर्माण किया जाएगा। इसकी व्यवस्था बजट में की गई है। इसके साथ ही प्राकृतिक व जैविक खेती की ब्रांडिंग के लिए 20 हजार रूपये की सहायता राशि भी किसानों को दी जाएगी।
इस दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के हर वर्ग के अनुकूल बजट पेश किया है। इस बजट के दौरान प्रदेश के 5 हजार के लगभग लोगों की राय भी ली गई। जहां विपक्षी दल कर्ज अधिक होने की बात कहते है, ऐसे में जीडीपी के हिसाब के ग्रोथ को देखते हुए ऋण बीजेपी सरकार ने कम लिया है। कांग्रेस के समय में जहां यह जीडीपी के हिसाब से 2.88 प्रतिशत था, अब यह बीजेपी के समय में घटकर 2.65 रह गया है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग में वॉटर हैरवेस्टिंग तथा वॉटर लॉगिंग के लिए 4 हजार करोड़ से अधिक धन का प्रावधान बजट में किया है, जिसका विशेष प्रयोग बाढ़ नियंत्रण व नहरों के जीर्णोद्धार के लिए किया जाएगा, जाट आरक्षण के समय 55 से अधिक युवाओं को कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु ने इस मामले पर समझौता करके अच्छा कार्य किया तथा इस प्रकार के मामले आपसी भाईचार से निपट भी जाने चाहिए।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य शंकर धूपड़, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, जिला प्रवक्ता विनोद चावला, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

