Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हाईकोर्ट के आदेश पर बीस घंटे तक प्रशासन ने पिचौपा माइंस सील किया

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने डीसी डा. मुनीश नागपाल के नेतृत्व में सोमवार देर रात से मंगलवार दोपहर तक पिचौपा कलां माइंस को लगभग बीस घंटे में सील कर दिया। प्रशासन ने अवैध खनन कर लूट...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी के पिचौपा कलां में मंगलवार को माइंस सील के दौरान अधिकारियों के साथ कार्रवाई करते डीसी डा. मुनीश नागपाल।-हप्र
Advertisement
हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने डीसी डा. मुनीश नागपाल के नेतृत्व में सोमवार देर रात से मंगलवार दोपहर तक पिचौपा कलां माइंस को लगभग बीस घंटे में सील कर दिया। प्रशासन ने अवैध खनन कर लूट के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए खनन क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया।

मंगलवार को डीसी डा. मुनीश नागपाल, डीआरओ राजकुमार भैरिया, माइनिंग अधिकारी सांची तलवार, जिला परिषद सीईओ वीरेंद्र अहलवात और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने पिचौपा कलां के खसरा नंबर 109 और 110 के माइंस क्षेत्र के साथ मुख्य रास्तों को सील किया। जेसीबी की मदद से गड्ढे खोदकर यह सुनिश्चित किया गया कि अब अवैध खनन न हो सके।

Advertisement

ग्रामीण संजय, राजेश, भीम सिंह और सत्यवीर ने बताया कि खसरा नंबर 109 और 110 के पहाड़ी क्षेत्र में कुल 11 हेक्टेयर रकबा खनन के लिए निर्धारित था, लेकिन कंपनी ने निर्धारित सीमा से अधिक क्षेत्र में अवैध खनन कर करोड़ों का नुकसान किया। ग्रामीणों ने उच्च स्तर पर कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की।

Advertisement

डीसी डा. मुनीश नागपाल ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई की गई और मामले की निगरानी लगातार जारी रहेगी। मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
×