Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रेवाड़ी में कोहरा, सर्दी का हुआ अहसास

बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के एक गांव में छाया कोहरा। -हप्र
Advertisement
रेवाड़ी में शनिवार को कोहरे गिरा। मार्च महीने के अंतिम दिनों में छाये कोहरे ने सभी का हैरान कर दिया। भारी वर्षा व ओलावृष्टि के बाद छाये कोहरे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले तीन दिन से आसमान में छाये बादल व वर्षा से तापमान में भी गिरावट आई है। कुछ दिनों पहले जो घरों में पंखे चल गए थे, पिछले दो दिनों से वे बंद है। लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है।गौरतलब है कि जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर चल रहा है। बुधवार को आई तेज बारिश का पानी अभी भी गलियों व मौहल्लों में भरा हुआ है। तेज वर्षा, ओलावृष्टि व तेज हवा से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को जब लोग सोकर उठे तो शहर व गांवों में चारों ओर से कोहरा छाया हुआ था और ठंड का भी अहसास हो रहा था। हालांकि 9 बजे बाद कोहरा हट गया और धूप खिल गई। जिससे वाहन चालकों व लोगों को राहत मिली। शनिवार को रेवाड़ी का न्यूनतम पारा 12 डिग्री व अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

किसानों का कहना है कि मौसम की मार से वे बहुत परेशान है। पिछले 3 दिनों में आई तेज वर्षा से 20 से 30 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है। किसानों ने सरसों की फसल काट ली है और सुखाने के लिए खेत में छोड़ी हुई है। फसलों को सूखने के लिए तेज धूप की जरूरत है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×