Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फिट इंडिया-फिट पलवल-स्वस्थ युवा ही गढ़ेंगे आत्मनिर्भर भारत की नींव : गौरव गौतम

‘ फिट इंडिया-फिट पलवल ’ अभियान में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैप्शन: पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वॉलीबॉल खेलते खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम।-हप्र
Advertisement

फिट इंडिया-फिट पलवल अभियान के तहत शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण, जिला प्रशासन और जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुभिता ढाका और सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति रावत भी मौजूद रहीं।

Advertisement

अभियान के तहत विभिन्न खेल और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें सूर्य नमस्कार, योग, जुम्बा, रस्साकशी, मटका रेस, म्यूजिकल चेयर, लेमन रेस, स्पून रेस, लांग जंप, हाई जंप और वॉलीबॉल शामिल रहे। इन गतिविधियों ने प्रतिभागियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

Advertisement

फिट इंडिया-फिट पलवल-2047 के लक्ष्य में युवाओं की अहम भूमिका

युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को पूरा करने में फिट और ऊर्जावान युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि साहस, संघर्ष और समर्पण से भरे युवा ही प्रदेश और देश की उन्नति के मजबूत स्तंभ हैं। मंत्री ने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट, कहा- BJP को मिलेगी नई रफ्तार और ऊर्जा

Advertisement
×