टोल मांगने पर की फायरिंग, तीन गिरफ्तार
यहां टोल प्लाजा पर टोल फीस मांगने पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने गाड़ी की टक्कर से टोल बैरियर ही तोड़ डाले। आरोपियों ने वहां फायरिंग भी की। गुरुवार देर रात की इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन...
यहां टोल प्लाजा पर टोल फीस मांगने पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने गाड़ी की टक्कर से टोल बैरियर ही तोड़ डाले। आरोपियों ने वहां फायरिंग भी की। गुरुवार देर रात की इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पहचान बॉबी (25), विनय (26) व पवन (27) के रूप में हुई है। वे गांव कादरपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि टोल प्लाजा कर्मचारी आरिफ के मुताबिक गुरुवार रात काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी गुरुग्राम-सोहना रोड स्थित घामड़ोज टोल प्लाजा पर पहुंची। गाड़ी चला रहे युवक ने गाड़ी टोल बैरियर के पास गाड़ी जाकर रोकी। युवक ने बूम बैरियर खोलने को कहा और पिस्टल निकाल ली। उसने टोल की तरफ फायर कर दिया। इस दौरान दोनों टोल कर्मचारी जान बचाने के लिए भागे। गाड़ी सवार युवक ने एक और फायर टोल की तरफ किया।

