Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग, पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़

घटना के लगभग एक घंटे बाद 8 बदमाश पकड़े, दो की तलाश जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पुलिस से मुठभेड़ में घायल युवक अस्पताल में भर्ती। -हप्र
Advertisement
भिवानी पुलिस ने मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे कोर्ट परिसर में गोलीबारी के मामले को एक घंटे में सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। आज सुबह जब भिवानी का हिस्ट्री शीटर अरविंद एक मामले में केस की गवाही देने पहुंचा तो उस पर कुछ बदमाशों ने फायर करने का प्रयास किया, परंतु वह बच गया। ये बदमाश अरविंद के विरोधी बिन्नू के साथी थे। इन दोनों की लंबे समय से मुकदमेबाजी चल रही थी। इनका आपस का लेन-देन को लेकर विवाद था।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि आज सुबह कोर्ट परिसर में टाईपिस्ट गैलरी के पास हुई इस गोलीबारी की घटना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पकड़ने के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ भी हुई, जिसमें आयुष बॉक्सर व जितेंद्र के पैरों में गोली भी लगी तथा इन 8 बदमाशों से तीन हथियार भी बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भिवानी पुलिस के जवानों ने इस गोली चलाने की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर के आस-पास क्षेत्र से ही इन बदमाशों को दबोच लिया। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग टीमें बना घटना के तुरंत बाद ही कार्रवाई शुरू कर दी, जिसमें 8 बदमाशों श्रीपाल, जितेंद्र उर्फ जीतू, अमन, इजराइल, दीपांशु, आयुष बॉक्सर, सन्नी व विनोद को पकड़ा गया। इनमें दो बदमाश अभी पकड़े जाने बाकी हैं, जिसको लेकर छापेमारी जारी है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों को आयुष कोर्ट परिसर में लेकर आया था। इस घटना में मुख्य आरोपी आयुष व जितेंद्र के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसके साथ दो बदमाशों श्रीपाल व इजराइल को पकड़ने के दौरान चोटें लगी हैं तथा दो आरोपी संदीप व सुभाष को पकड़ा जाना अभी बाकी है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के अनुसार कोर्ट में ऐहतियात के तौर पर पहले से ही पुलिस तैनात थी। इसके अलावा अन्य थाना व चौंकियों से जो पुलिस कर्मचारी कोर्ट परिसर में आए हुए थे, उन्होंने भी इस फायरिंग के बाद इसे पुलिस की ड्यूटी समझते हुए बदमाशों का पीछा किया तथा उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। इसमें सीआईए सहित विभिन्न चौकियों से जुड़े पुलिस अधिकारी व कर्मचाीर शामिल रहे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्योंकि भीड़-भाड़ में वास्तविक अपराधियों को पकड़ पाना आसान नहीं था, ऐसे में शक के आधार पर भी कुछ लोगों को पकड़ा गया, जिसमें 10 लोगों का इस घटना में प्रथम दृष्टि में शामिल होना पाया गया। इनमें से 8 बदमाशों को पकड़ लिया गया है। इस घटना के पीछे दो अलग-अलग बदमाशों की आपसी रंजिश व लेन-देन व कोर्ट से जुड़े मामलों के बीच तनातनी थी, जिसके चलते ये हिस्ट्री शीटर अरविंद पर हमला करने आए थे।

Advertisement
×