Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्लास्टिक फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

ककराणा गांव में हादसा, बचे कर्मचारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक के ककराणा गांव में प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग के बाद उठती लपटें। -निस
Advertisement

जिले के गांव ककराणा में प्लास्टिक की फैक्ट्री में बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि जिस वक्त फैक्टरी में आग लगी उस वक्त 4 कर्मचारी भी अंदर मौजूद थे, जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर फैक्ट्री मालिक व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मामले की जांच  में जुटी है। पुलिस के अनुसार विजय नगर निवासी सुनील ने बताया कि गांव ककराणा में उसने किराये पर एक फैक्टरी ली हुई है, जिसमें प्लास्टिक का सामान तैयार किया जाता है। बताया गया है कि सुबह अचानक से फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे फैक्ट्री के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के वक्त फैक्ट्री में कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। सुनील ने प्रशासन से आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई है। पुलिस भी फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के आसपास खेत में गेहूं की पक्की पकाई फसल भी थी, अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो फसल की आग की चपेट में आ जाती।

Advertisement
Advertisement
×