Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सर्जिकल फैक्टरी में लगी आग, लाखों का सामान जला

शहर के भिवानी रोड पर स्थित एक सर्जिकल फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे लाखों रुपये कीमत की मशीनों समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद शहर स्थित सर्जिकल फैक्टरी में आग लगने से जली मशीनें व सामान। -हप्र
Advertisement

शहर के भिवानी रोड पर स्थित एक सर्जिकल फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे लाखों रुपये कीमत की मशीनों समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। फैक्टरी मालिक सतीश जिंदल ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से यह काम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे जब कर्मचारी लाइट बंद करने के लिए गया तो उसने देखा कि रुई में धुआं उठ रहा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए की मशीन व लाखों रुपए का कच्चा माल जलकर राख हो गया। प्रारंभिक दृष्टि से आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।

सतीश जिंदल ने कहा कि सरकार को ऐसे हादसों को लेकर विशेष फंड बनाना चाहिए, ताकि उन जैसे छोटे व्यापारियों को समय पर कुछ राहत मिल सके।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×