Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रोहतक में कैफे में लगी आग, सिलेंडर फटा आसपास के दुकानों के टूटे शीशे

सोनीपत स्टैंड पर हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में मंगलवार को सोनीपत स्टैड स्थित कैफे में आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल विभाग के कर्मचारी। -निस
Advertisement

सोनीपत स्टैंड स्थित एक कैफे में मंगलवार दोपहर को संदिग्ध हालात में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कैफे मे रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिसके चलते जोरदार धमका हुआ और आसपास के दुकानों के शीशे भी टूट गए। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाडि़यां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते कैफे में आग लगी है। पुलिस के अनुसार रैनकपुरा निवासी जतिन ने बताया कि उसने सोनिपत स्टैंड पर फाॅस्ट फूड कैफे किराये पर लिया हुआ है। मंगलवार दोपहर को जब उसका कर्मचारी किचन में खाने का सामान बना रहा था, तभी अचानक से आग लग गई। आग ने तुंरत विकराल रूप ले लिया और कैफे में बैठे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। किचन में रखा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और गैस सिलेडर के टुकड़े काफी दूर स्थित लोगों के मकान तक भी जा पहुंचे। साथ ही कैफे के आसपास की दुकानों के शीशे भी टूट गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कैफे में 3 अन्य गैस सिलेंडर भी रखे हुए, लेकिन दकमल कर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया, जिसके चलते बड़ा जान का नुकसान होने से बच गया। पुलिस ने कैफे संचालक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैफे में आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। पीडि़त ने प्रशासन व सरकार से आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×