Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

करिअर प्रोवाइडर्स की एमडी के खिलाफ एफआईआर रद्द

पुलिस जांच के अनुसार, आरोप में दम नहीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जींद की करिअर प्रोवाइडर्स की एमडी कामिनी आसरी के खिलाफ हांसी के नारनौंद थाने में दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है। 18 फरवरी को दर्ज इस मामले में नारनौंद निवासी डॉ. सुरेश ने अपनी बेटी के एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। पुलिस जांच में लगाए गए आरोपों में दम नहीं मिलने पर इसे गैर संज्ञेय बताते हुए इसे दोनों पक्षों के बीच पैसों के आपसी लेनदेन का मामला  बताया है। मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी के एमबीबीएस में दाखिले को लेकर जींद की करिअर प्रोवाइडर्स की एमडी कामिनी आसरी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे, लेकिन जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों के अनुरूप तथ्य सामने नहीं आए, जिस कारण एफआईआर को रद्द किया गया है। इस बारे में कामिनी आसरी ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर झूठी थी और उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि वह अब तक हजारों बच्चों के देश-विदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिले करवा चुकी हैं। पुलिस की जांच में उन पर लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए।

Advertisement
Advertisement
×