Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में 142 करोड़ की 25 विकास परियोजनाओं को मंजूरी

नगर निगम गुरुग्राम की वित्त एवं संविदा कमेटी की एक अहम बैठक मंगलवार को मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर और निगम सीमा से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से संबंधित लगभग 142 करोड़...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा की एवं संविदा कमेटी की बैठक करते हुए। चित्र हप्र
Advertisement

नगर निगम गुरुग्राम की वित्त एवं संविदा कमेटी की एक अहम बैठक मंगलवार को मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर और निगम सीमा से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से संबंधित लगभग 142 करोड़ रुपये की 25 प्रमुख परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दी गई। बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया, कमेटी सदस्य पार्षद अनूप सिंह व सुंदर सिंह, चीफ इंजीनियर विजय ढाका, संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों, सेक्टरों, कॉलोनियों और गांवों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वीकृत परियोजनाओं में सीवरेज, सड़क निर्माण व मरम्मत, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटिंग और स्वच्छता ढांचे से जुड़े कार्य शामिल हैं।

Advertisement

वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में इन मुद्दों पर हुई बात

घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पुरानी सीवर लाइनों की समस्या को ध्यान में रखते हुए वार्ड-27, सिविल लाइंस, सदर बाजार और जैकबपुरा में 600 मिमी व्यास की सीवर लाइनों के पुनर्वास को मंजूरी दी गई। वहीं सेक्टर-9, 9A सहित जलभराव प्रभावित इलाकों में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम और डिस्पोजल नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे मानसून के दौरान राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

सड़क ढांचे के उन्नयन के तहत धनवापुर रोड, मदनपुरी, सेक्टर-46, साउथ सिटी-1, सेक्टर-15 पार्ट-2 और सेक्टर-18 में आरएमसी सड़कों का निर्माण व पुनर्निर्माण किया जाएगा। राजेंद्र पार्क से धनवापुर चौक तक सड़क के पुनर्निर्माण से यातायात व्यवस्था और सुगम होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों धनकोट, दौलताबाद, धुमसपुर, मैदावास और न्यू पालम विहार में सीवर, पेयजल पाइपलाइन, आंतरिक सड़कें और जल निकासी नेटवर्क विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटिंग के आधुनिकीकरण, स्वच्छता ढांचे के उन्नयन तथा धर्मपुर गांव में अटल पार्क एवं अटल स्मृति केंद्र के विकास को भी स्वीकृति दी गई।

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि ये परियोजनाएं नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से सीधे जुड़ी हैं और तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएंगी। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

Municipal Elections : गुरुग्राम से भाजपा मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा पौने 2 लाख वोटों से हासिल की जीत

Advertisement
×