Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अंकित हत्याकांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

दो दिन के पुलिस रिमांड पर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
रेवाड़ी में अंकित उर्फ चमन नामक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल पांचवें आरोपी, महमपाल उर्फ लालू (निवासी गोकलगढ़) को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

बीते वर्ष 15 अक्तूबर को गांव भटेड़ा निवासी नितेश उर्फ चोटी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथियों अंकित, मोहित, यश और अन्य के साथ बाजार जा रहा था। मोहल्ला नई बस्ती के पास आरोपी मन्नू सैनी ने उनकी बाइक रुकवाकर विवाद शुरू किया और अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया।पीड़ित पक्ष जब अपनी जान बचाने के लिए गांव गुरावड़ा की ओर भागा, तो झज्जर चौक के पास बोलेरो सवार हमलावरों ने अंकित की बाइक को टक्कर मारकर उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया। आरोपी अंकित को गोकलगढ़ की ओर ले गए, जहां उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। वारदात के बाद आरोपी उसे मरणासन्न हालत में आईटीआई रेवाड़ी के पास फेंककर फरार हो गए। उपचार के दौरान गुरुग्राम के अस्पताल में अंकित ने दम तोड़ दिया था।  पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक कुल 5 आरोपियों, रविन्द्र कुमार उर्फ मंगीया, शिवम सैनी, गजेन्द्र उर्फ चिंटू, सोनिया, महमपाल उर्फ लालू (ताजा गिरफ्तारी) को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। जांचकर्ता के अनुसार, महमपाल से पूछताछ कर अन्य फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले से जुड़े अन्य सभी दोषियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×