कैथल के गांव प्यौंदा के पास नहर किनारे 11 साल की बेटी की हत्या का आरोप उसके ही पिता गांव जयपुर निवासी गोवर्धन पर लगा है। आरोप है कि उसने बेटी के अपहरण की झूठी खबर डायल 112 पर किया था लेकिन पुलिस जांच में आरोपी पिता फंस गया। कैथल पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पिता को सफीदों के गांव जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी पिता ने स्वीकार किया कि सफीदों के गांव मुआना के पास 4 साल पहले उसने अपनी एक और बेटी को भी मौत के घाट उतारा था। उसने बताया है कि तब उसने अपनी बेटी के बाइक से गिरकर मरने की कहानी बनाई थी। कैथल पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पिता अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों के शक के चलते दोनों बेटियों को अपनी नाजायज औलाद मानता था। जिस कारण उसने अपनी दोनों बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। कैथल पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश किया और पुलिस रिमांड पर लिया है।
+
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

