Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गेहूं खरीद के दौरान किसानों को नहीं आने दी जायेगी परेशानी : कृष्ण लाल पंवार

-मंत्री ने गोहाना मंडी का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गोहाना अनाज मंडी में मशीन की मदद से गेहूं में नमी जांचते विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार।-हप्र
Advertisement

गोहाना (सोनीपत) में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और गेहूं की खरीद के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार मंडियों में आने वाले किसानों के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित करेगी।

बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गोहाना मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं की गुणवत्ता, नमी की जांच, बायोमेट्रिक पंजीकरण प्रणाली तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

Advertisement

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं की खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से गेंहू के उठान, भंडारण तथा बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी रोकने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू की गई है। यह प्रणाली किसानों के हितों की रक्षा करने और उन्हें सुरक्षित व पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि फसल की बिक्री में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

इस अवसर पर डीसीपी गोहाना जितेंद्र गहलावत, एसडीएम गोहाना अनमोल, बीडीपीओ गोहाना परमजीत रंगा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोहाना बिजेंद्र मलिक, मार्किट कमेटी गोहाना चेयरमैन कृष्ण सैनी, हैफेड मैनेजर ज्योति, वेयरहाउस मैनेजर रेनूबाला, प्रधान अनाज मंडी गोहाना श्यामलाल वशिष्ठ के अलावा आढ़ती व किसान मौजूद रहे।

कृष्ण लाल पंवार ने लोक संपर्क समिति की बैठक में सुनीं जनसमस्याएं

Advertisement
×