Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अंडर पास के स्थायी समाधान की मांग, चार गांवों के किसानों ने किया प्रदर्शन

हांसी-भिवानी रेलवे लाइन के अंडर पास में जमा पानी के स्थाई समाधान की मांग को लेकर चार गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने विरोधास्वरूप तहसीलदार के कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया और तहसीलदार के माध्यम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में सोमवार को धरने पर बैठे किसान। -हप्र
Advertisement

हांसी-भिवानी रेलवे लाइन के अंडर पास में जमा पानी के स्थाई समाधान की मांग को लेकर चार गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने विरोधास्वरूप तहसीलदार के कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया और तहसीलदार के माध्यम से रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस मामले लेकर रेल विभाग के आला अधिकारियों, सांसद, उपायुक्त को मांगपत्र सौंप चुके हैं, लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है तो वे जल्द ही विभिन्न किसान संगठन व सामाजिक संगठनों के सदस्यों की बैठक बुलाकर आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। साथ में रेलवे की निर्माणाधीन दूसरी लाइन के पुलों के निर्माण को रोकने से संबंधित कदम उठाया जाएगा।

Advertisement

गांव जाटू लोहारी, सूई, बलियाली, सुमड़ा खेड़ा व बड़सी के लोग सुबह तहसील कार्यालय पहुंचे और अंडर पास की जगह ओपन फाटक बनाए जाने या फिर अडरपास में जमा पानी के स्थाई समाधान की मांग को लेकर पूर्व पंच राजेंद्र की अध्यक्षता में धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने बताया कि हांसी-भिवानी रेलवे फाटक संख्या सी 60 व सी 62 की जगह अंडर पास बने हुए हैं। इन अंडरपासों में भूमिगत चार से पांच फुट तक पानी जमा है।

Advertisement

Advertisement
×