Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Faridabad News: खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिरा एक साल का बच्चा, मौत

छत पर खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिरा मासूम; अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मृत बच्चे आर्यन की फाइल फोटो।
Advertisement

Faridabad News: फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट-2 में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चे की मां ऊपर कमरे में काम कर रही थी, जबकि पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृत बच्चे की पहचान आर्यन के रूप में हुई है। बच्चे की दादी मीना ने बताया कि परिवार के सदस्य अपने-अपने घरेलू कामों में व्यस्त थे। आर्यन कमरे के बाहर छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बाथरूम के पास रखी पानी से भरी बाल्टी के करीब पहुंच गया और सिर के बल उसमें गिर गया।

Advertisement

दादी के अनुसार, कुछ देर बाद जब बच्चे के खेलने की आवाज सुनाई नहीं दी तो उन्होंने बाहर जाकर देखा। आर्यन बाल्टी में मिला। परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मुजेसर थाना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×