Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सबका साथ-सबका विकास के साथ बढ़ रहा फरीदाबाद : राज्य मंत्री कृष्ण पाल

सड़क, प्रकाश व्यवस्था और सीवर व्यवस्था से सुधरेगी क्षेत्र की गुणवत्ता : धनेश अदलखा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वार्ड-21, 22 और 23 में सवा छह करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ करते केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर। साथ में विधायक धनेश अदलखा, पार्षद वीरेंद्र भड़ाना, हरेंद्र भड़ाना व अन्य उपस्थित।
Advertisement

फरीदाबाद में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार को वार्ड-21, 22 और 23 में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़खल के विधायक धनेश अदलखा भी उपस्थित रहे। विकास कार्यों की शुरुआत वार्ड के स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर करवाई गई।

कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि इन तीनों वार्डों में करीब सवा छह करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें आरएमसी सड़कों का निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाना, ट्यूबवेल की स्थापना, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और सड़कों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।

Advertisement

विकास कार्यों में किसी तरकह का भेदभाव नहीं : राज्य मंत्री कृष्ण पाल

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और हर क्षेत्र में समान रूप से काम किया जाएगा। सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश और प्रदेश में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे, केएमपी एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड जैसी परियोजनाओं से फरीदाबाद की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। आने वाले समय में जेवर एयरपोर्ट, मेट्रो विस्तार और रैपिड रेल परियोजनाओं से शहर को और लाभ मिलेगा।

Advertisement

बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि ग्रीन फील्ड क्षेत्र को आधुनिक और सुंदर कॉलोनी के रूप में विकसित करना उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि जिस मार्ग का उद्घाटन किया गया है, उसे उपलब्ध स्थान के अनुसार 18 से 24 फुट तक चौड़ा किया जाएगा, ताकि यातायात सुगम हो सके। क्षेत्र में सड़क, प्रकाश व्यवस्था, सीवर और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र भड़ाना, हरेंद्र भड़ाना, जितेंद्र लाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज की कुशलक्षेम जानने पहुंचे सीएम सैनी, कृष्णपाल गुर्जर व अभय चौटाला

Advertisement
×