Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 86.50 लाख की ठगी

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले एक व्यक्ति मिनारूल हक निवासी गांव सालीकाजार, जिला दरंग, असम को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले एक व्यक्ति मिनारूल हक निवासी गांव सालीकाजार, जिला दरंग, असम को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना की टीम ने मिनारूल हक को 26 अप्रैल को असम से गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस टीम पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद लेकर आ रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मिनारूल हक ने शम्भु प्रसाद शाह व मोहम्मद सरफराज का संयुक्त बैंक खाता आगे ठगों को उपलब्ध कराया था। खाता में ठगी के लगभग 30 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।

Advertisement

सेक्टर-29 फरीदाबाद निवासी की शिकायत पर 30 दिसंबर 2025 को साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया था। इसके अनुसार, युवती ने उसे शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ कमाने का लालच दिया। उसने विभिन्न बैंक खातों में कुल 86,50,000 रुपये निवेश के लिए ट्रांसफर कर दिये। उसके पोर्टफोलियो में लगभग 2 करोड़ 22 लाख रुपये दिखाई देने लगे। जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो 22 लाख रुपये अतिरिक्त जमा कराने की मांग की गई, जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ।

Advertisement

ठगी का आरोपी काबू

बैंक कर्मचारी बनकर 18563 की ठगी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक शिवम तिवारी निवासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश को 26 अप्रैल को कुशीनगर से गिरफ्तार किया है। वह बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसके खाते में ठगी के 18,563 रुपये आये थे। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

Advertisement
×