Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

लिव-इन से नाराज परिजनों ने किया अपहरण, 24 लाख की वसूली का आरोप, केस दर्ज

हाईकोर्ट के आदेश पर 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप से नाराज परिजनों द्वारा कथित अपहरण, अवैध बंधक बनाने और 24 लाख रुपये की जबरन वसूली का मामला सामने आया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हाईकोर्ट के आदेश पर 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप से नाराज परिजनों द्वारा कथित अपहरण, अवैध बंधक बनाने और 24 लाख रुपये की जबरन वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवती ने शिकायत में बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शराफत नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस संबंध से उसके परिजन और रिश्तेदार नाराज थे और दोनों को लगातार धमकियां दे रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ने पहले ही हाईकोर्ट से संरक्षण प्राप्त किया हुआ था। शिकायत के अनुसार 9 नवंबर 2025 को समझौते का बहाना बनाकर दोनों को नूंह बुलाया गया।

Advertisement

वहां आरोपियों ने युवती को जबरन उसके परिजनों के पास ले जाकर बंधक बना लिया, जबकि युवक को भी अवैध रूप से कैद कर लिया गया। आरोप है कि झूठे मुकदमों में फंसाने और सामाजिक दबाव की धमकी देकर युवक के पिता जमशेद से 24 लाख रुपये की रकम जबरन वसूल ली गई। रकम जुटाने के लिए उन्हें अपनी कृषि भूमि तक बेचनी पड़ी।

Advertisement

बाद में युवक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 24 दिसंबर 2025 को युवती को अदालत में पेश किया गया, जहां उसने बयान दिया कि उसका अपहरण किया गया था और वह अपनी इच्छा से शराफत के साथ रहना चाहती है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

Advertisement
×