फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, कॉल सेंटर संचालकों सहित 6 गिरफ्तार
साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दिल्ली तिलक नगर में चल रहे एक फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 7 अप्रैल को 6 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मो. असलम रजा निवासी कुतुब बिहार, वेस्ट...
साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दिल्ली तिलक नगर में चल रहे एक फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 7 अप्रैल को 6 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मो. असलम रजा निवासी कुतुब बिहार, वेस्ट दिल्ली, रोहित कुमार बसंत नगर, किशन गंज, उत्तरी दिल्ली, सचिन मित्तल वासी अग्रसेन नगर सोनीपत, मुकेश गुप्ता निवासी रमेश नई दिल्ली राहुल मंगोलपुरी दिल्ली व शुभम वासी बलजीत नगरए नई दिल्ली के रूप में हुई है।
फर्जी कॉल सेंटर मामला: शिकायत में क्याAdvertisement
पुलिस प्रवक्ता अनुसार त्रिखा कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने फ्यूचर जर्नली इन्श्योरेंस सोल्युशन से एक पॉलिसी ले रखी है। 3 सितम्बर 2025 को उसके पास एक कॉल आया जिसने अपने आप को इंन्श्योरेंस कम्पनी के वैरिफिकेशन विभाग से बताया और कहा कि पॉलिसी पर 93525 रूपए का बोनस मिला रहा है जिसको एजेंट द्वारा क्लेम किया जा रहा है।
अगर यह क्लेम शिकायतकर्ता करेगा तो एक डमी पॉलिसी लेनी होगी, जिसके लिये 36 हजार रूपये भेजने के लिये कहा। उनकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने रूपये उनके दिये खाता में भेज दिये। जिसके बाद उसके पास इन्श्योरेंस कम्पनी के कथित कर्मचारियों के लगातार फोन आने लगे और पॉलिसी प्री.मैचोयर करके सारे पैसे दिलवाने के नाम पर उससे कुल 7,70,630 रूपए ऐठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि तिलक नगर दिल्ली स्थित कॉल सेंटर को असलम, रोहित व सचिन संचालित कर रहे थे। जिन्होंने एक बिल्डिंग के 2 फ्लोर को किराए पर लेकर फर्जी कॉल सेंटर खोल रखा था। घटना के समय सुभाष नगर दिल्ली में कॉल सेंटर चला रहे थे। रोहित, असलम, सचिन ने शिकायतकर्ता के पास कॉल करके पैसे ठगे थे।
वहीं बाकी तीन आरोपी मुकेश, राहुल, शुभम कॉल सेंटर में सैलरी पर कॉलर का काम करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि असलम, रोहित व सचिन तीनों मिलकर अन्य से खाता, फोन सिम व इंश्योरेंस पॉलिसी का डाटा प्राप्त करते थे। मुकेश, राहुल, शुभम को जेल भेजा गया है वहीं असलम, रोहित व सचिन को 5 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

