Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रत्येक पात्र बालिका को दिया जाएगा टीकाकरण का सुरक्षा कवच : निखिल मदान

विधायक ने किया सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीकाकरण अभियान की शुरूआत करते विधायक निखिल मदान। -हप्र
Advertisement

विधायक निखिल मदान ने कहा कि जिला में प्रत्येक पात्र बालिका को आगामी तीन माह मे एचपीवी टीकाकरण का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व मे हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रदेश की बेटियों का स्वास्थ्य ठीक रहे। उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी ने हो।

विधायक मदान सिविल अस्पताल में शनिवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बेटियों का बचाव करेगा। यह टीका बीमारी के जोखिम को कम करता है और पूरी तरह सुरक्षित व वैज्ञानिक शोध पर आधारित है।

Advertisement

निखिल मदान ने सभी जिलावासियों से अपील की कि सभी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं। अपने क्षेत्र की संबंधित सीएचसी केंद्र पर जाकर इस टीकाकरण अभियान का लाथ उठाए व जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Advertisement

सीएमओ डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि जिला के नागरिक अस्पताल व सभी सीएचसी केंद्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरूआत शनिवार से हो गई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए बेटियों को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लाना आवश्यक है।

Advertisement
×