Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला

भिवानी में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। रात के समय करीब 15-20 लोग लाठी-डंडों के साथ हमला करने पहुंचे, जिन्होंने गली में खड़ी बाइक और स्कूटी तोड़ दी और घर में घुसकर मारपीट...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
भिवानी में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। रात के समय करीब 15-20 लोग लाठी-डंडों के साथ हमला करने पहुंचे, जिन्होंने गली में खड़ी बाइक और स्कूटी तोड़ दी और घर में घुसकर मारपीट भी की, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने केस में दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

नवां गांव निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है और उसके 3 बच्चे (एक लड़काव दो लड़की) हैं। तीनों अविवाहित हैं। 2 मार्च की रात करीब 9 बजे उसके चाचा का लड़का अजीत पूजा करने के लिए गया था।

Advertisement

इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अजीत के साथ झगड़ा किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अलग-अलग कर दिया। रात करीब 11 बजे 15-20 लोग लाठी-डंडे लिए हुए थे। वे गली में आए और गली में खड़ी 4 बाइक और एक स्कूटी तोड़ दी।

Advertisement

इसके अलावा सतबीर पंच के मकान का गेट भी तोड़ दिया। बाद में आरोपी अजीत मकान में घुसे और उसके सिर पर डंडा मारा, जिसके कारण वह बेहोश हो गया। जब उसकी पत्नी शाखा बचाने के लिए आई तो उन्होंने उसकी पत्नी, शारदा, कपिल, अनिता, सत्यवान और नरेंद्र पर भी हमला किया।

मारपीट करने के बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। परिवार वालों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। ज्यादा चोट होने के कारण अजीत को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Advertisement
×