Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Encounter in Sonipat: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Encounter in Sonipat: कॉलेज मालिक के बेटे के अपहरण में 5 करोड़ की फिरौती लेने के हैं आरोपी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मुठभेड़ में घायल बदमाश बेड पर लेटे हुए। हप्र
Advertisement

Encounter in Sonipat:  सोनीपत के गांव मेहंदीपुर के निकट शुक्रवार देर रात एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश झज्जर जिले के एक कॉलेज के मालिक के बेटे के अपहरण मामले में 5 करोड़ फिरौती लेने के आरोपी हैं।

मुठभेड़ मेहंदीपुर गांव के निकट बहादुरगढ़ एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई। एसटीएफ इन बदमाशों का पीछा करते हुए मेहंदीपुर गांव पहुंची थी। वहां एसटीएफ में बदमाशों की बोलेरो को घेर लिया और आत्म समर्पण करने के लिए कहा मगर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

Advertisement

जवाबी फायरिंग में मुठभेड़ में चित्रांदन उर्फ मंजीत और विन्नी पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। इन पर झज्जर जिले में बीडीएम कॉलेज के मालिक के बेटे का अपहरण कर 5 करोड़ की फिरौती लेने का आरोप है।

Advertisement

दोनों मुख्य आरोपियों के साथ तीन अन्य आरोपी भी धर दबोचे गए।

घायलों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से मौके पर दो पिस्तौल और चार गोलियों के खोल और एक गाड़ी बरामद हुई है। बाद में मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी‌।

Advertisement
×