Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो गिरफ्तार

सफीदों के एक ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में वांछित दो बदमाशों को जींद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो
Advertisement

सफीदों के एक ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में वांछित दो बदमाशों को जींद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से काबू कर लिया गया।

डीएसपी ऋषभ सोढ़ी ने बताया कि एवीटी स्टाफ को सूचना मिली थी कि तपन और गोवर्धन उर्फ बंटी हथियारों के साथ सफीदों की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने ईक्कस बाईपास के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और इस दौरान तपन ने एसआई यशवीर सिंह पर गोली चला दी, जो उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली तपन के पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए।

Advertisement

पुलिस ने दूसरे आरोपी गोवर्धन उर्फ बंटी को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों पर सफीदों के बादल सैनी ढाबा संचालक से प्रति सप्ताह 10 हजार रुपये रंगदारी मांगने तथा 25 मई को ढाबे में तोड़फोड़ करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement
×