Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

केंद्रीय सहकारी बैंकों में कार्यरत कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर निकाला जुलूस

मेयर राजीव जैन को ज्ञापन सौंपकर समाधान कराने की अपील की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में अपनी मांगों को लेकर मेयर राजीव जैन को ज्ञापन सौंपते केंद्रीय सहकारी बैंकों में कार्यरत कर्मी।-हप्र
Advertisement

केंद्रीय सहकारी बैंकों में कार्यरत 2200 कर्मचारियों को हरियाणा कोट्राक्टुअल एम्प्लाइज सिक्योरिटी सर्विसेज एक्ट 17 का लाभ न मिलने से गुस्साए कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया और मेयर राजीव जैन को ज्ञापन सौंपकर उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने की अपील की। मेयर जैन ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से बात कर समस्या का समाधान करवाएंगे।

वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले केंद्रीय सहकारी बैंक मिशन रोड पर एकत्रित होकर झंडे व बैनरों के साथ इंसाफ की गुहार लगाते हुए जुलूस की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय पंहुचे। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी विभागों में उक्त आदेश लागू कर दिए हैं परंतु केंद्रीय सहकारी बैंकों में क्लर्क, दफ्तरी, सेवादार व सुरक्षा कर्मी के पद पर 10-12 वर्षों से एचकेआरएनएल के माध्यम से सेवा दे रहे हैं 2200 कर्मचारियों को वंचित रखा गया है। इसलिए जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किये जाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने ऐसे सभी कर्मचारी जो आउटसोर्सिंग पॉलिसी भाग एक एडहॉक, पालिसी भाग दो एवं एचकेआरएनएल के माध्यम से कार्यरत हैं, उनके रोजगार को सुरक्षित करने के लिए सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 को बनाया है। 15 अगस्त 2024 को पांच वर्ष पूरे करने वाले ऐसे कर्मचारी का 56 वर्ष तक रोजगार सुरक्षित किया है एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं। 25 दिसंबर 2025 को सुशासन दिवस पर सेवा सुरक्षा पोर्टल भी मुख्यमंत्री महोदय ने जारी कर दिया है।

Advertisement

ज्ञापन देने वालों में प्रधान तेजवीर सिंह, संदीप चौहान, वीरेंद्र, पवन मलिक, सुशील, सुमित राठी, सतेंद्र, जगदीश, रवि कुमार, गोवर्धन दास, राजेश कुमार, वीर सिंह, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।

Advertisement
×