राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए कर्मचारी संघ ने झाेंकी ताकत
केंद्र सरकार की जनविरोधी किसान, मजदूर और कर्मचारी-विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रचार के पूरी ताकत झोंक दी है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा...
केंद्र सरकार की जनविरोधी किसान, मजदूर और कर्मचारी-विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रचार के पूरी ताकत झोंक दी है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रचार-प्रसार अभियान तेज करते हुए हांसी व नारनौद में विभागों का तूफानी दौरा किया।
इसी कड़ी में आज हांसी व नारनौद, आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, उकलाना ब्लॉकों में राज्य स्तरीय जत्थे ने बिजली, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, नगरपालिका संघ, बीएंडआर, आई सी डी एस, आईटीआई, सिंचाई, कर्मचारी संगठनों में कर्मचारियों को संबोधित किया।
जत्थे को राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जिला उप प्रधान विनोद दुहन, सुरेंद्र हुड्डा, श्याम पाल, अशोक यादव, रविन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, मां योगेन्द्र माजरा, जसबीर श्योकंद, विकास गौतम, अनूप सिंह, मंजीत जांगड़ा, मंशाराम सहित अनेक नेताओं ने भी संबोधित किया।

