Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर

अशोका विश्वविद्यालय में राय ब्लॉक के 200 स्कूल प्रमुखों के लिए कैंपस सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में अशोका विश्वविद्यालय के कैंपस सहभागिता कार्यक्रम में शामिल सरकारी स्कूलों के प्राचार्य, मुख्याध्यापक और शिक्षा विभाग के अधिकारी।
Advertisement

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर पहुंचाने और स्कूलों तथा विश्वविद्यालयों के बीच समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से सोनीपत के  अशोका विश्वविद्यालय ने राय ब्लॉक के करीब 200 सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों, मुख्याध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्षों के लिए कैंपस सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के बहुविषयक शैक्षणिक मॉडल, शोध गतिविधियों और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में राय की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) उषा, जिला एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय की राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई (एसपीआईयू) की सदस्य आयुषी रॉय भी उपस्थित रहीं।

Advertisement

शोध और आलोचनात्मक सोच पर दिया जोर

अशोका विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमक रायचौधरी ने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक और वैश्विक परिस्थितियों के बीच बहुविषयक शिक्षा, आलोचनात्मक सोच और शोध आधारित अध्ययन विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की अनिवार्य आवश्यकता बन चुके हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों, उत्कृष्टता केंद्रों तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य, सार्वजनिक नीति, सतत विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और प्राकृतिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में संचालित शोध पहलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और स्थानीय समुदायों से जुड़कर उनके विकास में योगदान देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

Advertisement

Advertisement
×