JHAJJAR संगठन विस्तार पर जोर : हर जिले में टीम गठित करेगी यादव महासभा
expansion of the organization झज्जर जिला मुख्यालय पर शनिवार को अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष राव धर्मपाल ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...
expansion of the organization झज्जर जिला मुख्यालय पर शनिवार को अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष राव धर्मपाल ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर कुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष वीरेंद्र दरोगा ने किया।
बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष राव धर्मपाल यादव ने कहा कि संगठन की ताकत उसकी टीम में है, इसलिए हर जिले में कार्यकारिणी और टीम का गठन जल्द करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिलास्तर पर संगठन की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर कुमार यादव ने पदाधिकारियों से उनके कार्यों का अवलोकन करते हुए समाज के सभी संगठनों में तालमेल बनाने और जागरूक रहने का आह्वान किया। बैठक में संगठन के विस्तार के लिए विभिन्न जिलों में नए पदाधिकारी और युवा नेतृत्व की नियुक्तियां भी घोषित की गईं। वीर कुमार ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रेवाड़ी युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, युवा मोर्चा सचिव राजीव यादव राजपुरा रेवाड़ी, प्रशांत युवा जिला अध्यक्ष गुरुग्राम, कुलबीर यादव जिला अध्यक्ष युवा हांसी, कीर्ति यादव रेवाड़ी जिला अध्यक्ष महिला, शादीराम यादव को जिला उपाध्यक्ष रेवाड़ी बनाने की घोषणा की।
संगठन के प्रदेश स्तरीय विस्तार के तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। अंबाला के लिए कृष्ण यादव, सोनीपत के लिए वीरेंद्र यादव, रोहतक के लिए सरोज यादव, हिसार के लिए शारदा यादव, भिवानी-महेन्द्रगढ़ के लिए सुरेंद्र पाल, गुड़गांव के लिए एडवोकेट दीवान सिंह, फरीदाबाद के लिए ओम प्रकाश यादव और सिरसा के लिए जगमोहन यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में दीवान सिंह, कृष्ण यादव, वीरेंद्र, सरोज यादव, अमित यादव, रवि यादव, सरपंच स्नेहलता, सुरेंद्र पाल, नरेश यादव, महिपाल यादव, राम अवतार यादव, एच एच यादव, महेंद्र यादव, विजय यादव, संतराम, उदय सिंह, दलपत यादव, रण सिंह यादव भी उपस्थित रहे।
