Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Elvish Yadav Case : एल्विश यादव केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस ने छठे आरोपी पर भी कसा शिकंजा

यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर गोलीबारी करने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Elvish Yadav Case : यूट्यूबर एल्विश यादव के आवास पर गोलीबारी के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि रोहटा के सनसिटी, सेक्टर-34 निवासी भविष्य दहिया (31) को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। लिस के अनुसार, वह एल्विश यादव का कारोबारी साझेदार भी था।

इस मामले में इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष 17 अगस्त को सुबह करीब 5:25 बजे अज्ञात हमलावरों ने सेक्टर-57 स्थित एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी की थी। यादव के पिता की शिकायत पर सेक्टर-56 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Advertisement

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति घर पहुंचे और भूतल तथा पहली मंजिल पर अंधाधुंध गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए। उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी।

Advertisement

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि दहिया और एल्विश यादव कारोबारी साझेदार थे। पैसों के लेन-देन के विवाद और धन के लालच में दहिया ने सह-आरोपी के साथ मिलकर अपने अन्य साथियों की मदद से कथित तौर पर हमले की साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि दहिया की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
×