Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिजली विभाग मेें ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के विरोध मेें बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता एचएसईबी के सर्कल सचिव मनोज बल्लू बामला ने की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। -हप्र
Advertisement

बिजली विभाग मेें ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के विरोध मेें बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता एचएसईबी के सर्कल सचिव मनोज बल्लू बामला ने की।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्कल सचिव मनोज बल्लू बामला ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी लागू करना चाहती है जिसे कर्मचारी किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर यह पॉलिसी लागू होती है तो विभाग में फैटल, नॉन फैटल एक्सीडेंट बढ़ने की संभावना बढ़ जाएगी जिससे विभाग व कर्मचारियों दोनों को नुकसान होगा। विभाग में पहले ही कर्मचारियों की कमी बनी हुई है और कर्मचारी विषम परिस्थितियों में विभाग में काम कर रहे हैं।

Advertisement

बल्लू बामला ने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर यूनियन को वार्ता के लिए बुलाना चाहिए और इस पाॅलिसी को रद्द करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग में हजारों पद खाली पड़े हुए हैं उनको तुरंत प्रभाव से भर्ती निकालकर भरना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 17 से 19 दिसंबर तक कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उसके बाद 23 दिसंबर को अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रेस सचिव ऋषिराम, वरिष्ठ उपप्रधान मोंटी कथूरिया, रमेश यादव, अनिल कादमा, पवन धनाना, कुलदीप तालू, उमेश, सुरेन्द्र एफएम, सुदर्शन यादव, अनिल समेत अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
×