Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, पंचकूला रवाना

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन से संबद्ध हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी सर्कल के कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी एसीएस पावर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एसीएस पावर के घेराव के लिए पंचकूला रवाना होते बिजली कर्मचारी। भिवानी।
Advertisement
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन से संबद्ध हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी सर्कल के कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी एसीएस पावर के घेराव के लिए पंचकूला रवाना हुए।

इस मौके पर सर्कल सचिव मनोज बल्लू (बामला) ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध है। बिना जमीनी हकीकत को समझे लागू की जा रही तबादला प्रक्रिया से कर्मचारियों में भारी रोष है। यूनियन का आरोप है कि इस पॉलिसी में पारदर्शिता की कमी है और यह कर्मचारियों की पारिवारिक व सामाजिक परिस्थितियों की पूरी तरह अनदेखी करती है।

Advertisement

मनोज बल्लू ने स्पष्ट किया कि जब तक ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को वापस नहीं लिया जाता या उसमें कर्मचारियों के हित में संशोधन नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल घेराव शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।

Advertisement

प्रदर्शन और पंचकूला रवाना होने वालों में सिटी यूनिट सचिव राजकुमार जटासरा, पूर्व प्रदेश प्रेस सह-सचिव ऋषि राम, सब-अर्बन प्रधान सोमबीर श्योराण, रमेश यादव, रामपाल सिंह सडवां, पंकज कुमार, अनिल कादमा, पवन धनाना, सुरेंद्र खेड़ी बूरा, रविंद्र भालोठिया, संदीप, नवीन शर्मा, मनीषा कालिरामणा सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी शामिल रहे।

Advertisement
×