Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तापमान के साथ बढ़ी बिजली की डिमांड और शिकायतें

बिजली शिकायत केंद्र पर रोजाना आ रही 600 से अधिक कॉल्स, -1.18 करोड़ यूनिट प्रतिदिन से बढ़क़र 1.61 करोड़ यूनिट तक पहुंची खपत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

गर्मी बढ़ने की वजह से एक बार फिर से बिजली की डिमांड अधिक होने से बिजली निगम का लोड बढ़ गया है। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सप्ताह भर के अंदर रोजाना बिजली खपत में 43 लाख यूनिट की बढ़ोतरी हो गई है। यही नहीं अब किसान भी बिजली निगम से लगातार खेतों में बिजली आपूर्ति बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि धान की पौध और अन्य फसलों की सिंचाई हो सके। वहीं दूसरी तरफ घरेलू उपभोक्ताओं को भी अघोषित कटों की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है।बता दें कि जिला में पिछले दिनों तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था, जिसके कारण बिजली की खपत में बड़ी गिरावट आ गई थी। बिजली खपत 1 करोड़ 18 लाख यूनिट तक रह गई थी। खपत कम होने से ट्रांसफार्मरों पर लोड कम पड़ रहा था। अघोषित कट और लाइन फाल्ट भी कम आ रहे थे। जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली हुई थी। परंतु अब एक बार फिर से गर्मी बढऩे के कारण लोगों के एसी और कूलर दिन-रात चलने शुरू हो गए हैं।बढ़कर 1.61 करोड़ यूनिट प्रतिदिन हुई बिजली खपत
Advertisement

सोनीपत में करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ता है। 31 मई को सोनीपत जिले की बिजली खपत करीब 1 करोड़ 18 लाख 50 हजार यूनिट रह गई थी। परंतु उसके बाद तापमान में हुई बढ़ोतरी की वजह से अब यह आंकड़ा 1 करोड़ 61 लाख 22 हजार यूनिट तक पहुंच गया है। बिजली खपत बढऩे का असर बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर आने वाली शिकायतों पर भी दिखाई दिया है। शहर में बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर शिकायतों का आंकड़ा 600 से अधिक पहुंच गया है। रविवार को शहर के कई हिस्सों में अघोषित कट उपभोक्ताओं को झेलने पड़े।

Advertisement

कृषि क्षेत्र में बिजली की डिमांड बढ़नी शुरू

गर्मी की वजह से घेरलू क्षेत्र में जहां पहले से ही बिजली की डिमांड बढ़ती जा रही है। वहीं अब खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि क्षेत्र में भी बिजली की डिमांड बढ़ गई है। किसानों ने बिजली निगम से मांग की है कि शाम के समय बिजली आपूर्ति खेतों में जरूर की जाए, ताकि वे अपनी फसलों की सिंचाई कर सके। दोपहर के समय फसलों में पानी देने से फसलों को नुकसान होता है। गर्मी अधिक होने के कारण सिंचाई का काम सुबह व शाम के समय ही लाभादायक होता है। किसानों ने बिजली निगम के अधिकारियों से मांग की है कि खेतों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जाए, ताकि धान की पौध तैयार करने व उसके बाद धान की रोपाई प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए।

वर्जन

गर्मी अधिक होने की वजह से बिजली खपत बढ़ी है। उपभोक्ताओं निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए बिजली निगम लगातार कारगर कदम उठा रहा है। अगर किसी स्थान पर कोई दिक्कत आती है तो जल्द से जल्द कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान किया जाता है।

रणबीर सिंह देशवाल, कार्यकारी अभियंता, सोनीपत

Advertisement
×