Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बिजली निगम का सीए रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिजली बिल कम करने के बदले मांगे थे 50 हजार रुपये

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बिजली निगम का सीए मुबारिक एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में।- हप्र
Advertisement

फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुबारिक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का करीब तीन लाख रुपये का बिजली बिल आया था। बिल को कम कराने के बदले आरोपी सीए मुबारिक ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी।

Advertisement

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। देर रात सेक्टर-55 में शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय टीम ने आरोपी मुबारिक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

Advertisement
×