Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पशु चारे से भरी पिकअप में दौड़ा करंट, झुलसने से चालक की मौत

रेवाड़ी के गांव रामपुरी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पशु चारे से भरी एक पिकअप में बिजली का करंट दौड़ गया। करंट लगने से पिकअप में आग लग गई, जिसमें झुलसने से चालक की मौत हो...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के गांव रामपुरी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पशु चारे से भरी एक पिकअप में बिजली का करंट दौड़ गया। करंट लगने से पिकअप में आग लग गई, जिसमें झुलसने से चालक की मौत हो गई।
Advertisement

रेवाड़ी के गांव रामपुरी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पशु चारे से भरी एक पिकअप में बिजली का करंट दौड़ गया। करंट लगने से पिकअप में आग लग गई, जिसमें झुलसने से चालक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का 32 वर्षीय सांवरमल पशु चारा लेने के लिए रेवाड़ी के गांव रामपुरी आया था। चारा भरने के लिए पिकअप पर तिरपाल लगाया हुआ था। चारा भरने के बाद जैसे ही वह पिकअप लेकर आगे बढ़ा, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तारें पिकअप से छू गईं। इससे पिकअप में अचानक करंट दौड़ गया और पशु चारे में आग लग गई।

Advertisement

आग लगते ही सांवरमल ने जान बचाने के लिए पिकअप से उतरने की कोशिश की, लेकिन जलता हुआ चारा उसके ऊपर आ गिरा, जिससे वह उसके नीचे दब गया। घटना के समय आसपास कोई मदद के लिए मौजूद नहीं था। गंभीर रूप से झुलसे सांवरमल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

जाटूसाना थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने बताया कि पिकअप में करंट आने के कारण पशु चारे में आग लगी और चालक सांवरमल उसकी चपेट में आ गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
×