Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी शिक्षा व्यवस्था : निशित कटारिया

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। हर बड़ी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया व अन्य पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए। हप्र 
Advertisement

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। हर बड़ी परीक्षा में धांधली होना अब आम बात बन गई है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि नौकरियों से पहले ही परीक्षाएं विवादों में घिर जाती हैं। कभी पेपर लीक होता है तो कभी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है और इससे लाखों मेहनती छात्रों का मनोबल टूटा है।

Advertisement

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शिक्षा में भ्रष्टाचार और नौकरियों में धांधली भाजपा शासन की पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई भर्ती परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं, लेकिन सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने में विफल रही है। इसका खामियाजा आम परिवारों के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है, जो दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदर्शन में प्रियंका चंदेलिया सप्रभारी, मुबीन खान जिला अध्यक्ष मेवात, इमरत उल्लावास प्रदेश महासचिव, एडवोकेट मोहित तंवर जिला उपाध्यक्ष गुरुग्राम, मुकुल देशवाल, नमन गोसाई प्रदेश सचिव, गौतम यादव, विक्रम कटारिया, सुनील कटारिया, जिला महासचिव हारिस बिसरु मौजूद रहे।

Advertisement
×