Hansi आरपीएस स्कूल में पृथ्वी दिवस समारोह आयोजित
Earth Day आरपीएस स्कूल में बुधवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान पृथ्वी दिवस का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं (एफ 3) के विद्यार्थियों ने एक लघु नाटक प्रस्तुत कर बढ़ते वैश्विक तापमान और प्रदूषण के खतरों...
Earth Day आरपीएस स्कूल में बुधवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान पृथ्वी दिवस का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं (एफ 3) के विद्यार्थियों ने एक लघु नाटक प्रस्तुत कर बढ़ते वैश्विक तापमान और प्रदूषण के खतरों पर प्रकाश डाला। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि यदि हम पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे कदम उठाएं, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को सुरक्षित रखा जा सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता सचदेवा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को 'नो प्लास्टिक वीक' का संकल्प दिलाया और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने यह शपथ ली कि वे पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में अपना योगदान देंगे तथा प्लास्टिक का प्रयोग न्यूनतम करेंगे।
