Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

बत्ती गुल से दिन का चैन, रात की नींद गायब

जन प्रतिनिधियों के नेतृत्व में लोगों ने एक्सईएन से की मुलाकात

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में बुधवार को बिजली संकट से परेशान लोग प्रशासन और निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। -हप्र
Advertisement

गर्मी और उमस के बीच शहर के वार्ड-24 और 27 में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले एक सप्ताह से जारी अघोषित कटों और ब्लैकआउट की समस्या से नाराज होकर क्षेत्रवासियों ने बिजली निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वार्ड-27 के पार्षद गोविंद राम उर्फ बिल्लू बादशाह और वार्ड-24 के पार्षद प्रतिनिधि अंकित के नेतृत्व में निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बिजली निगम के एक्सईन से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रतिनिधिमंडल ने एक्सईन को मांगपत्र सौंपते हुए बताया कि क्षेत्र में पिछले 7 दिनों से स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। दिन के समय कई-कई घंटों तक अघोषित बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जबकि रात में भी लंबे समय तक लाइट गुल रहती है। क्षेत्र के गली बागलान, ढग़्यान गली, नौघरान गली, मनान पाना, कितान पाना और मुरारीलाल की गली में पिछले 4 दिनों से लगातार बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इस भीषण गर्मी में लगातार चार दिनों तक बिना बिजली के रहना निवासियों के लिए दुभर हो गया है। इस मौके पर वार्ड नंबर-27 के पार्षद गोविंद राम उर्फ बिल्लू बादशाह ने कहा कि उनके वार्ड में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है, लेकिन पिछले 7 दिनों से तो स्थिति बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है। वार्ड नंबर-24 के पार्षद प्रतिनिधि अंकित ने कहा कि गर्मी के इस भीषण दौर में अघोषित कटों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सबसे बुरी हालत छोटे बच्चों और बुजुर्गों की है, जो पूरी-पूरी रात गर्मी के कारण सो नहीं पा रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×