हांसी में डीटीपी ने अवैध कॉलोनी की ध्वस्त
हांसी शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। शुक्रवार को ढाणी राजू रोड पर एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। यहां लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाया गया।...
हांसी शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। शुक्रवार को ढाणी राजू रोड पर एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। यहां लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाया गया।
यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट सत्यवान (सहायक निबंधक सहकारी समिति) की निगरानी में हुई। इस दौरान जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) के अधिकारी दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी सपना और प्रवर्तन पुलिस की टीम मौके पर मौजूद थी।
प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की मदद से कॉलोनी में अवैध रूप से बनाई गई कच्ची सड़कों और प्लॉटिंग नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहले भी अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।
डीटीपी अधिकारी दिनेश सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले हिसार जिला नगर योजनाकार कार्यालय से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में कानूनी विवाद और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

