Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नशे में पुलिसकर्मी ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर

नगर के नाईवाली चौक स्थित टूरिस्ट कॉम्पलेक्स सेंडपाइपर के निकट एक खड़ी पिकअप को कार सवार पुलिसकर्मी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप मालिक और आसपास मौजूद लोगों ने विरोध जताया तो कार से उतरे पुलिसकर्मी ने पहले...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नगर के नाईवाली चौक स्थित टूरिस्ट कॉम्पलेक्स सेंडपाइपर के निकट एक खड़ी पिकअप को कार सवार पुलिसकर्मी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप मालिक और आसपास मौजूद लोगों ने विरोध जताया तो कार से उतरे पुलिसकर्मी ने पहले वर्दी की धौंस दिखाने की कोशिश की। हालांकि, जैसे ही लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू किया, वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

घटना शहर थाना क्षेत्र के नाईवाली चौक की है। रविवार रात सेंडपाइपर के पास पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान कार चला रहे पुलिसकर्मी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप मालिक ने नुकसान को लेकर जब पुलिसकर्मी से सवाल किए तो उसने पहले सख्त रवैया अपनाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया, जिसके बाद उसका व्यवहार बदल गया और वह माफी मांगने लगा।

Advertisement

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने शराब पी रखी थी और नशे की हालत में ही वाहन चला रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पिकअप चालक ने संबंधित थाने में कोई शिकायत दर्ज कराई है या नहीं।

Advertisement

Advertisement
×