उकलाना नगर पालिका के आरक्षित वार्डों के लिए निकाले ड्रा
वार्ड 14 व 15 एससी, वार्ड 2 बीसी-ए , वार्ड 3, 4 व 12 महिलाओं के लिए आरक्षित नगर निगम के मुख्य सभागार में बुधवार को जिला नगर आयुक्त नीरज एवं एसडीएम ज्योति मित्तल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन...
वार्ड 14 व 15 एससी, वार्ड 2 बीसी-ए , वार्ड 3, 4 व 12 महिलाओं के लिए आरक्षित
नगर निगम के मुख्य सभागार में बुधवार को जिला नगर आयुक्त नीरज एवं एसडीएम ज्योति मित्तल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उकलाना नगर पालिका चुनाव में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग ए, व महिला आरक्षित वार्ड करने के लिए ड्रॉ निकाले गए। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, सचिव संदीप शर्मा, नगर पालिका उकलाना के चेयरमैन सुशील सिंगला, पार्षद ममता गोयल, पार्षद रीतू जैन, पार्षद जसबिन्द्र मौजूद रहे।
सरकार की हिदायतों अनुसार जिस वार्ड में वर्ग की अधिकतम जनसंख्या हो उनमें से 2 वार्ड एससी महिला के लिए 1 वार्ड बीसी-ए महिला व 3 वार्ड महिला आरक्षित करने को लेकर ड्रॉ निकाले गए। सबसे पहले एससी वर्ग के लिए अधिकतम जनसंख्या वाले 6 वार्डों का चयन किया जिसमें वार्ड 10, 11, 13, 14, 15 व 16 हैं। इन 6 वार्डों में से ड्रॉ के द्वारा पार्षद रीतू जैन, ममता गोयल ने ड्रॉ निकाला जिसमें वार्ड 14 व 15 को एससी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया।
बीसी- ए के 1 वार्ड के ड्रॉ निकाले के लिए बीसी-ए की जनसंख्या वाले कुल 3 वार्ड चयनित किये जोकि वार्ड नं. 1, 2 व 3 हैं। इन 3 वार्डों में से चेयरमैन सुशीला सिंगला ने एक ड्रॉ निकाला जिसमें वार्ड 2 को बीसी-ए महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया।
इसके बाद शेष बचे 9 वार्ड जोकि वार्ड नं. 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 व 12 है। इनमें से महिला आरक्षित के लिए 3 वार्डों के ड्रॉ निकाले गए। ये ड्रॉ तीनों पार्षदों द्वारा निकाले गए। निकाले गए ड्रॉ में वार्ड 3, 4 व 12 को महिला आरक्षित वार्ड कर दिया गया।

