Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

उत्तरपुस्तिका मुद्रण में दोहरी नीति के खिलाफ शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन की द्वार सभा

उत्तरपुस्तिका मुद्रण कार्य में वायदाखिलाफी कर रहा है बोर्ड प्रशासन: सत्यवीर स्वामी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
द्वार सभा में उपस्थित शिक्षा बोर्ड कर्मचारी।-हप्र
Advertisement

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन (संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ) ने उत्तरपुस्तिका मुद्रण कार्य में कथित दोहरी नीति अपनाने के विरोध में बोर्ड प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन की ओर से आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर द्वार सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रोष जताया।

सभा की अध्यक्षता संगठन के प्रधान सत्यवीर स्वामी ने की, जबकि मंच संचालन प्रेस सचिव जोगेंद्र ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जोगेंद्र ने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रशासन ने उत्तरपुस्तिका मुद्रण (आंसर शीट प्रिंटिंग) का कार्य पूर्ण रूप से प्रकाशन शाखा को सौंपने का वायदा किया था, लेकिन अब उस वायदे से मुकरते हुए कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है।

Advertisement

इस अवसर पर कर्मचारी नेता अशोक लांबा ने कहा कि प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही नीति न केवल कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है, बल्कि नियमों के भी विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरपुस्तिका मुद्रण से जुड़े निर्णय बिना कर्मचारियों से संवाद किए लिए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

Advertisement

सभा के समापन पर संगठन के प्रधान सत्यवीर स्वामी ने बोर्ड प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संगठन की जायज मांगों को शीघ्र स्वीकार नहीं किया गया तो कर्मचारी संगठन मजबूरन बड़े और निर्णायक आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हैं और किसी भी प्रकार की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान देवेन्द्र श्योराण, अशोक पिलानिया, भारतदीप, अनूप खेदड़, अमनदीप, संदीप जांगड़ा, संदीप शर्मा, सत्येन्द्र, कुलदीप सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
×