भाजपा महिला सम्मेलन में जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने बताईं बजट की खूबियां
केंद्रीय बजट के जन-कल्याणकारी प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को गांव खिजूरी में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया] जिसकी मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली थीं। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने अत्यंत...
केंद्रीय बजट के जन-कल्याणकारी प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को गांव खिजूरी में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया] जिसकी मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली थीं। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
डाॅ. वंदना पोपली ने कहा कि इस वर्ष का जेंडर बजट रिकॉर्ड 5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महिला नेतृत्व वाले विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अब हमारी गांव की बहनें केवल कर्ज लेने वाली नहीं बल्कि व्यापार की मालकिन बनेंगी। शी-मार्ट के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को एक बड़ा ब्रांड और सीधा बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सपनों को पंख देने वाला दस्तावेज है। वित्त मंत्री द्वारा हर जिले में गल्र्स हॉस्टल बनाने की घोषणा शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। अब दूर-दराज के गांवों की बेटियों को उच्च शिक्षा और विज्ञान व तकनीक की पढ़ाई के लिए रहने की चिंता नहीं करनी होगी। यह बजट महिलाओं को सुरक्षा, सुविधा और स्वावलंबन की त्रिवेणी प्रदान करता है।
इस मौके पर बजट टोली की जिला सह संयोजक नेहा शर्मा, हिमांशु पालीवाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनिता पीपल व कृपा जैमिनी आदि उपस्थित रहे।

