नपा कर्मियों-दुकानदारों के बीच विवाद सुलझा
नगरपालिका प्रशासन द्वारा पांच दिन पहले चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों और नगरपालिका कर्मचारियों के बीच हुई झड़प के बाद मंगलवार को आपसी सहमति से विवाद का पटाक्षेप हो गया। इस घटना के बाद कार्रवाई की मांग...
नगरपालिका प्रशासन द्वारा पांच दिन पहले चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों और नगरपालिका कर्मचारियों के बीच हुई झड़प के बाद मंगलवार को आपसी सहमति से विवाद का पटाक्षेप हो गया। इस घटना के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर नपा के सफाई कर्मचारी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर थे, जिससे सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगरपालिका कर्मचारियों ने दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी, लेकिन कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया और इस दौरान विवाद उत्पन्न हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद नगरपालिका सचिव, चेयरपर्सन और नगरपार्षदों के हस्तक्षेप से यह मामला सुलझाया गया।
इस सुलह के बाद, सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए और नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के अभियान को पुनः गति दी। नगरपालिका की चेयरपर्सन डॉ. रिंपी लोढ़ा ने कहा कि नगर आयुक्त रणबीर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत कनीना में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आम जन से स्वच्छता और विकास में सहयोग की अपील की और दुकानदारों से भविष्य में इस तरह की झड़पों से बचने का आश्वासन लिया।

